भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसमी तंत्र के प्रभाव से आज देश के लगभग 13 राज्यों में तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ गई है और मनाली का न्यूनतम तापमान गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 50 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मनाली में पारा 3 डिग्री, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Source: Zee News Hindi