कोयंबटूर के सारामेडु इलाके में मुस्लिम महिलाओं के लिए ख़ास जिम चलाया जा रहा है, जहां रोज़ाना 300 से ज़्यादा महिलाएं ट्रेनिंग करती हैं। शबाना ने नौ महीने पहले यह जिम शुरू किया, जहां सुबह 5 से रात 10 बजे तक छह बैच में ट्रेनिंग होती है। शुरुआत में विरोध और झिझक के बावजूद अब महिलाओं का भरोसा बढ़ा है।
कोयंबटूर में मुस्लिम महिलाओं के लिए विशेष जिम
Source: BBC Hindi