कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि पिछले एक महीने में मसालों के दाम 10 से 25 प्रतिशत तक बढ़े हैं, जबकि प्याज की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत जून से सितंबर के बीच 29.50 रुपये से 53.78 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। रमेश ने आरोप लगाया कि महंगाई ने मध्यम वर्ग और गरीबों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप हैं।
महंगाई पर कांग्रेस का हमला, जयराम रमेश बोले- बिगड़ा बजट
Source: Dainik Tribune Hindi