हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने रादौर के सफल पैलेस में नगरपालिका द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदानियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं और इसका कोई विकल्प नहीं। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
रादौर में रक्तदान शिविर, कृषि मंत्री ने बढ़ाया हौसला
Source: Dainik Tribune Hindi