Nothing अपने किफायती ब्रांड CMF को भारत में मुख्यालय वाली अलग कंपनी बनाएगी, जिसमें भारतीय शेयरहोल्डर्स की बहुमत हिस्सेदारी होगी। CEO कार्ल पेई के मुताबिक नई कंपनी भारत में ही रजिस्टर्ड होगी और उसकी टीम व R&D गतिविधियां भी यहीं संचालित होंगी। Nothing इसमें पार्टनर के तौर पर हिस्सेदारी बनाए रखेगा। CMF का लक्ष्य लंबे समय में सालाना 10 करोड़ स्मार्टफोन बनाना और बेचना है।
Nothing का CMF अब भारत में बनेगा अलग कंपनी
Source: TV9 Bharatvarsh