मोटोरोला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नए टीजर में बताया कि उसका प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Signature 27 को 22 सितंबर को पेश किया जा सकता है। इसी दिन Qualcomm Snapdragon Summit भी आयोजित हो रहा है, जिससे माना जा रहा है कि फोन वहीं लॉन्च होगा। टीजर के मुताबिक इसमें 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग मिलेगी। फोन दो Pantone कलर में दिखाया गया है।
मोटोरोला Signature 27 में 200MP कैमरा, 22 सितंबर को लॉन्च
Source: TV9 Bharatvarsh