नथिंग के संस्थापक कार्ल पेई ने सब-ब्रांड सीएमएफ को अलग कर एक स्वतंत्र भारतीय कंपनी बनाने की घोषणा की है। नई कंपनी की बहुलांश हिस्सेदारी भारतीयों के पास होगी, वैश्विक मुख्यालय भारत में होगा और कोर रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम भारतीय इंजीनियरों की होगी। पेई ने कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन निर्माता है, पर वास्तविक इंजीनियरिंग और आरएंडडी की कमी के कारण घरेलू ब्रांड वैश्विक स्तर पर नहीं उभरे।
नथिंग ने सीएमएफ को बनाया स्वतंत्र भारतीय कंपनी
Source: News18 Hindi