दक्षिण दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मुठभेड़ के दौरान मुख्य अभियुक्त आसिफ़ को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे पैर में गोली लगी और एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस अन्य दो फरार अभियुक्तों की तलाश कर रही है।
दिल्ली में नाबालिग से गैंगरेप, मुठभेड़ में मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
Source: BBC Hindi