आईआईटी बॉम्बे में एक छात्र की मौत के बाद प्रशासन ने प्रोफ़ेसर सूर्यनारायण डुल्ला को डीन (प्रशासनिक मामले) के पद से हटा दिया है, हालांकि निलंबित नहीं किया गया। 18 सितंबर को छात्र का शव उसके कमरे में मिला था। परिवार ने जातिगत भेदभाव और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है, जिसे संस्थान ने खारिज किया है। पुलिस ने एससी-एसटी कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
आईआईटी बॉम्बे में छात्र की मौत, डीन पद से हटाए गए
Source: BBC Hindi