बिहार के जमुई में दो नाबालिग छात्रों से कथित दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने सात-आठ संदिग्धों की पहचान की है और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने 32 सोशल मीडिया अकाउंट्स से वीडियो हटाया है। घटना पर राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है।
जमुई वायरल वीडियो मामले में तीन गिरफ्तार, एसआईटी जांच जारी
Source: Dainik Tribune Hindi