बिहार के जमुई में मड़वा पहाड़ के पास 19 सितंबर को एक नाबालिग लड़की के साथ यौन हिंसा का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों हरेराम यादव और नंदन यादव को गिरफ्तार किया है। तीन नाबालिग लड़कों को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने वीडियो शेयर करने पर 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और लोगों से इसे शेयर न करने की अपील की है।
जमुई यौन हिंसा: दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 120 प्रोफाइल पर एफआईआर दर्ज की
Source: BBC Hindi