समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव के पास एक युवती से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने छह घंटे के भीतर विकास कुमार शर्मा, राहुल कुमार, रामबाबू सहनी और अवधेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया। घटना करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।
समस्तीपुर में छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, चार आरोपी गिरफ्तार
Source: Hari Bhoomi