जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई, जिसमें चार युवाओं की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह, सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल शामिल हैं। ट्रेलर बुधवार रात से ब्रेकडाउन होकर खड़ा था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जमशेदपुर में तेज रफ्तार कार ट्रेलर से टकराई, चार युवाओं की मौत
Source: Lokmat Hindi