संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सुरक्षा परिषद में सुधार के तहत भारत और ब्राजील की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया। उन्होंने जर्मनी और जापान को अतिरिक्त स्थायी सीट देने का खुलकर विरोध किया और एशिया, अफ्रीका व लैटिन अमेरिका की हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर दिया। मॉरीशस, पुर्तगाल समेत कई देशों ने भी विस्तार की मांग उठाई।
रूस ने UNSC में भारत की स्थायी सीट का समर्थन किया
Source: Aaj Tak