ओडिशा में भारी बारिश से 13 जिलों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। अब तक 70 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और 395 राहत शिविर बनाए गए हैं। हीराकुंड बांध के 16 गेट खोलने पड़े हैं, जबकि ODRAF, NDRF और फायर सर्विस की टीमें राहत-बचाव में जुटी हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी रविवार सुबह प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।
ओडिशा में बाढ़: 70 हजार लोग सुरक्षित, हीराकुंड के 16 गेट खुले
Source: Amar Ujala