जूते के फीते बांधने के लिए झुकने पर सांस फूलना बेंडोपेनिया कहलाता है, जो हार्ट फेलियर का शुरुआती लक्षण हो सकता है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दिमित्री यारानोव के अनुसार, झुकने पर हार्ट में अतिरिक्त दबाव बनता है, जिससे सांस लेने में तकलीफ होती है। यह स्थिति आम है और अक्सर नजरअंदाज की जाती है, लेकिन बार-बार होने पर हार्ट की जांच जरूरी है।
झुकने पर सांस फूलना हार्ट फेलियर का संकेत, डॉक्टर ने बताया
Source: Live Hindustan