उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सोमवार शाम गैस सिलेंडर फटने से एक मकान का हिस्सा ढह गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है, रेस्क्यू जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद का ऐलान किया है।
फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 3 की मौत, 7 घायल
Source: Republic Bharat