राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर 23 अक्टूबर 2026 को जगदलपुर में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। यह आयोजन बस्तर दशहरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो मां दंतेश्वरी को समर्पित है और अपनी जनजातीय परंपराओं तथा सामुदायिक सहभागिता के लिए देशभर में विख्यात है। राष्ट्रपति की उपस्थिति बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने और पर्यटन तथा रोजगार के अवसर बढ़ाने में सहायक होगी।
राष्ट्रपति मुर्मू 23 अक्टूबर 2026 को जगदलपुर के मुरिया दरबार में शामिल होंगी
Source: IBC24 Hindi