उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र में सोमवार शाम रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट से दो मंजिला मकान ढह गया। हादसे में दो मासूम बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद का ऐलान किया है।
फतेहपुर में सिलेंडर ब्लास्ट, पांच की मौत
Source: News18 Hindi