चीन ने एक ही दिन चार नई हाई स्पीड रेलवे लाइनों का संचालन शुरू किया, जिससे उत्तर, उत्तर-पश्चिमी, मध्य और उत्तर-पूर्वी चीन की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। तीन लाइनों पर ट्रेनें 350 किमी/घंटा और हारपिन-यीछुन लाइन पर 250 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी। सबसे लंबा श्योंगआन-शांगछो सेक्टर 552 किमी का है, जबकि हारपिन-यीछुन लाइन चीन की सबसे उत्तरी हाई स्पीड रेल लाइन बन गई है। इससे पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
चीन ने एक ही दिन में शुरू कीं चार हाई स्पीड रेल लाइनें
Source: Zee News Hindi