सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण अभियान चल रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पैतृक मकान भी शामिल है। उन्होंने 27 सितंबर को खुद गैंती चलाकर प्रभावित हिस्सा हटाना शुरू किया। अब्दालपुरा में खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक 700 मीटर से अधिक सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा, जिससे 270 से अधिक भवन प्रभावित होंगे। शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर 28 सितंबर को विवाद हुआ, पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया।
सिंहस्थ 2028: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण, सीएम का पैतृक घर भी प्रभावित
Source: Hari Bhoomi