बिलासपुर जिले की मस्तूरी, बिल्हा, कोटा और तखतपुर तहसील में पंचायतों में 4 करोड़ 9 लाख रुपये से अधिक के सरकारी गबन का मामला सामने आया है। प्रशासन अब तक महज 95.29 लाख रुपये यानी करीब 23.2 फीसदी ही वसूल पाया है, जबकि 3.14 करोड़ रुपये पूर्व सरपंचों और सचिवों के पास बकाया हैं। कोटा जनपद में 80.72 लाख के गबन के खिलाफ केवल 73,000 रुपये जमा हुए हैं।
बिलासपुर में 4 करोड़ से अधिक का गबन, वसूली सिर्फ 23 प्रतिशत
Source: Nai Dunia