फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड 1073 में सह-पायलट के चाकूबाजी हमले में घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को आगे के इलाज के लिए अबू धाबी शिफ्ट कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि ताबुक के अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद उन्हें अबू धाबी ले जाया गया, जहां भारतीय राजदूत दीपक मित्तल ने उनसे मुलाकात की। दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान को बचाने वाले कैप्टन मच्छार की हालत बेहतर है और वह तेजी से ठीक हो रहे हैं।
कैप्टन स्मित मच्छार अबू धाबी शिफ्ट, हालत बेहतर
Source: Live Hindustan