रायपुर पुलिस ने 21 अगस्त 2024 को खमतराई क्षेत्र में हुई लता साहू की हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतिका के नाखूनों में मिले जैविक साक्ष्य की DNA प्रोफाइलिंग से तीनों की पहचान हुई। पूछताछ में पता चला कि शराब को लेकर विवाद के बाद गला दबाकर हत्या की गई और नकदी, साड़ी व पायल लूटकर आरोपी फरार हो गए थे।
रायपुर: नाखूनों के DNA से दो साल पुराने हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार
Source: IBC24 Hindi