मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ग्रुप-3 सब इंजीनियर के 1700 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू करेगा। 13 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे, तय तारीख के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं होगा। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
एमपी में 1700 सब इंजीनियर पदों के लिए फिर आवेदन शुरू
Source: Samachar Jagat