रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि मॉस्को यूरोपीय देशों पर हमले की योजना नहीं बना रहा, लेकिन कलिनिनग्राद पर हमले की स्थिति में अपने पूरे शस्त्रागार का इस्तेमाल करेगा। उन्होंने बाल्टिक सागर में नाटो के सैन्य अभ्यासों और रूसी जहाजों को जब्त करने की कोशिशों को तनाव बढ़ाने वाला बताया। नाटो ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की चेतावनी की कड़ी निंदा की है।
पुतिन की चेतावनी: कलिनिनग्राद पर हमला तो सभी हथियारों का जवाब
Source: NDTV India