उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को जोशीमठ से विष्णुप्रयाग तक करीब 11-12 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया। लॉन्ग वीकेंड और पितृपक्ष के कारण यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे हजारों लोग रात के अंधेरे में फंस गए। स्थानीय लोगों के अनुसार बरसात के मलबे से सड़क संकरी हो गई है, जिसे अभी तक पूरी तरह नहीं हटाया गया।
बदरीनाथ हाईवे पर 12 किमी लंबा जाम, हजारों यात्री फंसे
Source: News18 Hindi