दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्राओं द्वारा कालकाजी में नाबालिग से रेप के विरोध में लगाए गए नारे 'दो कचौड़ी, एक समोसा, मर्दों का क्या भरोसा' पर देवबंदी उलेमा मौलाना कारी इसहाक गोरा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नारे की भाषा पर बहस के बजाय महिलाओं की सुरक्षा और चिंता को समझना जरूरी है। उन्होंने बेटों को महिलाओं के सम्मान और जिम्मेदारी की शिक्षा देने पर जोर दिया।
मौलाना कारी इसहाक गोरा ने डीयू छात्राओं के नारे पर दी प्रतिक्रिया
Source: News18 Hindi