धनबाद पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत निरसा थाना क्षेत्र के पिठाक्यारी गांव में छापेमारी कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 2.85 लाख रुपये नकद, 19 मोबाइल, सात एटीएम-डेबिट कार्ड, बैंक दस्तावेज और साइबर फ्रॉड की डायरी बरामद हुई। ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। कुछ आरोपियों पर पहले से मामले दर्ज हैं।
धनबाद में साइबर शील्ड ऑपरेशन, 11 गिरफ्तार
Source: Prabhat Khabar