पंजाब के तरनतारन में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तीन पाकिस्तानी नागरिकों ने घुसपैठ की कोशिश की। रात 11:38 बजे सीमा में दाखिल होते ही सुरक्षा बलों ने चेतावनी दी, जिस पर एक व्यक्ति वापस लौट गया, लेकिन दो नहीं माने। करीब 18 मिनट बाद 11:56 बजे सुरक्षा बलों ने दोनों को मार गिराया। मारे गए लोगों के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला है और एजेंसियां इस घटना को पहले के संभावित पैटर्न से जोड़कर जांच कर रही हैं।
तरनतारन सीमा पर दो पाकिस्तानी घुसपैठिए मारे गए
Source: News18 Hindi