कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव करते हुए आराधना मिश्र 'मोना' को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह अजय राय की जगह लेंगी। मोना तीन बार रामपुर खास से विधायक रह चुकी हैं और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह नियुक्ति पार्टी की चुनावी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।
आराधना मिश्र मोना बनीं यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष
Source: Amar Ujala