कर्नाटक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में भाजपा नेताओं समेत कई लोगों के खिलाफ कम से कम तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। बेलगावी में 198, बीदर में 3,244 और बल्लारी में 7,561 फॉर्म-7 आवेदनों को लेकर शिकायतें हुईं। मैसूर में भी भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अनिल थॉमस समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
कर्नाटक में मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने के आरोप, भाजपा नेताओं पर एफआईआर
Source: Amar Ujala