FSSAI की जांच में नेस्ले के 'लो फैट डेयरी व्हाइटनर' का दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित द ललित होटल से लिया गया सैंपल अनसेफ और मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित फूड बिजनेस ऑपरेटर को इस प्रोडक्ट की बिक्री तत्काल रोकने का निर्देश दिया गया है। FBO को निर्धारित समय के भीतर अपील का अवसर भी दिया गया है।
नेस्ले के लो फैट डेयरी व्हाइटनर का सैंपल अनसेफ, FSSAI ने बिक्री रोकी
Source: Punjab Kesari