खांसने, छींकने या हंसने पर महिलाओं का पेशाब लीक होना आम समस्या है, जिसे अक्सर उम्र या प्रसव के बाद सामान्य मानकर नजरअंदाज किया जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह 'स्ट्रेस यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस' है, जो पेल्विक फ्लोर की कमजोर मांसपेशियों के कारण होता है। पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज, लाइफस्टाइल में बदलाव, दवाइयां और जरूरत पड़ने पर सर्जरी से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। शर्म की बजाय समय पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
महिलाओं में पेशाब लीक होना आम, लेकिन इलाज संभव
Source: BBC Hindi