लोन एप के जरिए ब्लैकमेल, युवती से 3.07 लाख ठगे

लोन एप के जरिए ब्लैकमेल, युवती से 3.07 लाख ठगे

इंदौर में सस्ते लोन के लालच में एप डाउनलोड करना एक युवती को भारी पड़ा। साइबर ठगों ने फर्जी लोन एप से मोबाइल का एक्सेस हासिल कर फोटो एडिट कर अश्लील तस्वीरें बनाईं और रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देकर 71 ट्रांजेक्शन में तीन लाख सात हजार रुपये वसूल लिए। मांग बंद न होने पर युवती ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की, जिसके बाद बाणगंगा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

Source: Nai Dunia

More in Crime

Read the live feed on ZapIndies