छत्तीसगढ़ के 570 करोड़ रुपये के कथित कोल लेवी घोटाले में ईओडब्ल्यू आज विशेष न्यायालय में अंतिम चार्जशीट पेश करेगी। कोर्ट ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, आईएएस जयप्रकाश मौर्य समेत 9 आरोपियों को पेश होने का निर्देश दिया है। जांच एजेंसी के अनुसार अब तक करीब 170 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
कोल घोटाले में विधायक देवेंद्र यादव समेत 9 आरोपियों को कोर्ट का समन
Source: IBC24 Hindi