रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बेल्जियम-अमेरिकी वैज्ञानिक फ्रांसिस हैल्ज़ेन को 2026 का भौतिकी नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्हें यह सम्मान आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्ज़र्वेटरी में निर्णायक योगदान और एस्ट्रोफिजिकल मूल के हाई-एनर्जी न्यूट्रिनो की खोज के लिए दिया गया। अंटार्कटिका की बर्फ में बनी इस वेधशाला ने पहली बार अंतरिक्ष के दूरस्थ स्रोतों से आने वाले इन कणों को पकड़ा, जिससे ब्रह्मांड को समझने का नया रास्ता खुला।
भौतिकी का नोबेल फ्रांसिस हैल्ज़ेन को, न्यूट्रिनो खोज को मान्यता
Source: Hari Bhoomi