मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय है, जिससे अगले तीन-चार दिनों तक रीवा, सतना समेत 17 जिलों में हल्की वर्षा और तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। मंगलवार को सतना में 0.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई, जबकि धार और उज्जैन में 36.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। उत्तरी हवाओं के कारण रात का तापमान भी धीरे-धीरे गिरेगा।
मध्य प्रदेश के 17 जिलों में आज हल्की बारिश का अनुमान
Source: Nai Dunia