केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना के तहत निवेशक को 60 साल की उम्र के बाद जीवनभर हर महीने पांच हजार रुपए की पेंशन मिल सकती है। 18 साल की उम्र में यह प्लान चुनने पर हर महीने 210 रुपए और 30 साल की उम्र में 577 रुपए का प्रीमियम जमा करना होगा। योजना में कम से कम 20 साल तक निवेश करना जरूरी है और 40 साल तक के व्यक्ति ही आवेदन कर सकते हैं।
अटल पेंशन योजना में जीवनभर हर महीने मिलेंगे पांच हजार रुपए
Source: Samachar Jagat