हरियाणा पुलिस ने गन और गैंगस्टर कल्चर को बढ़ावा देने वाले 67 गाने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटवाए और 12 इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक किए। एसटीएफ ने 200 युवाओं की काउंसलिंग की और हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के कलाकारों से अपराध का महिमामंडन न करने की अपील की। डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि अपराधियों को हीरो की तरह पेश नहीं किया जाएगा।
हरियाणा पुलिस का गैंगस्टर कल्चर पर एक्शन, 67 गाने हटाए
Source: Hari Bhoomi