गुवाहाटी की कॉलेज छात्रा का शव आंध्र प्रदेश में रेलवे ट्रैक के पास बरामद हुआ। छह अक्टूबर को विशाखापट्टनम से ट्रेन में चढ़ने के बाद वह लापता हो गई थी। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए आरपीएफ पर लापरवाही का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच की मांग की। राज्य सरकार शव गुवाहाटी लाने की व्यवस्था कर रही है।
असम छात्रा का शव आंध्र रेलवे ट्रैक के पास मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Source: IBC24 Hindi