इंदौर में साइबर ठगों ने नवरात्रि के गरबा क्रेज को ठगी का नया जरिया बनाया है। सोशल मीडिया और फर्जी वेबसाइटों पर 'रेंट ए गरबा पार्टनर' के नाम से आकर्षक प्रोफाइल बनाकर युवाओं से रजिस्ट्रेशन शुल्क मांगा जा रहा है। इसके बाद लिंक भेजकर लागिन, ओटीपी और बैंकिंग जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जाता है। क्राइम ब्रांच इंदौर ने एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक साइबर एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क किया है।
गरबा पार्टनर के नाम पर साइबर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Source: Nai Dunia