राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने जंतर-मंतर पर 3 अक्टूबर के विरोध-प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों के कथित यौन उत्पीड़न की मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लेते हुए दिल्ली के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया है। आयोग ने दो हफ्ते के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मामले की शिकायतें दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को जांच के लिए सौंपी गई हैं।
जंतर-मंतर यौन उत्पीड़न मामले में NHRC का दिल्ली पुलिस को नोटिस
Source: Punjab Kesari