सोपोर के चेरहार जंगल में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद किया। इसमें AK-47, AK-76, चार पिस्तौल, 11 ग्रेनेड, तीन IED और IED बनाने की सामग्री शामिल है। यह पिछले 72 घंटों में कश्मीर में तीसरी बड़ी सफलता है। पुलिस ने UAPA और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोपोर में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, AK-47 और IED बरामद
Source: Zee News Hindi