छत्तीसगढ़ के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम बिरबिरा में जादू-टोने की शंका में 22 वर्षीय प्रमोद उर्फ रॉकी साहू ने बुजुर्ग दंपती सदाशी साहू और आसबती साहू की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपित को संदेह था कि दंपती ने जादू-टोना कर उसकी मां की जान ली थी। पुलिस ने टंगिया, हंसिया और लूटे गए जेवर बरामद कर आरोपित को जेल भेज दिया है।
जादू-टोने की शंका में बुजुर्ग दंपती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Source: Nai Dunia