छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बीच मौसम विभाग ने सोमवार को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा। अगले दो दिनों में पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर क्षेत्रों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
छत्तीसगढ़ में मौसम बदलेगा, बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Source: Nai Dunia