मध्य प्रदेश में दिन में तीखी धूप और रात में गुलाबी ठंडक के साथ मौसम असामान्य बना हुआ है। दिन का तापमान सामान्य से दो-ढाई डिग्री अधिक और रात का पारा दो-तीन डिग्री कम दर्ज हो रहा है। मौसम विज्ञानी बीके रायकवार के अनुसार मानसून तय समय से 10-12 दिन पहले विदा हो गया। 25 अक्टूबर तक बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं, हालांकि रात के तापमान में एक-दो डिग्री की और गिरावट हो सकती है।
मध्य प्रदेश में 25 अक्टूबर तक मौसम में बड़ा बदलाव नहीं
Source: Nai Dunia