देवास पुलिस ने एलआईसी के सेवानिवृत्त अधिकारी से 6.03 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में जामताड़ा से 21 वर्षीय सचिन कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से पांच लाख रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के अनुसार ठगी की रकम केरल के बैंक खाते से पश्चिम बंगाल में निकाली गई, जिससे अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा हुआ। जिले में अब तक 130 ई-जीरो एफआईआर में 26 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
देवास पुलिस ने जामताड़ा से साइबर ठग गिरफ्तार किया, 5 लाख जब्त
Source: Nai Dunia