छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का मोबाइल हैक हो गया है। हैकर ने उनके व्हाट्सऐप से कई लोगों को मैसेज भेजकर क्यूआर कोड के जरिए पैसे की मांग की है। मंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें और पैसे न भेजें। इससे पहले धरसींवा के भाजपा विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर भी हैक हुआ था।
छत्तीसगढ़ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का व्हाट्सऐप हैक, पैसे की मांग
Source: IBC24 Hindi