जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में मंगलवार को एक गुफा में बने संदिग्ध आतंकवादी ठिकाने का पर्दाफाश किया गया। सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन, 30 कारतूस, छह हथगोले और कुछ दवाइयां बरामद हुईं। अभियान में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। उधमपुर और कठुआ के ऊपरी इलाकों में भी तलाश अभियान जारी है, जबकि मेंढर सेक्टर में दो बारूदी सुरंगें नष्ट की गईं।
पुंछ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, एके-47 और छह हथगोले बरामद
Source: IBC24 Hindi